श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

400 श्रद्धालु कर चुके आदि कैलाश के दर्शन, जानें कब रवाना होगा आखिरी दल

adi kailash yatra 2024 | uttarakhand adi kailash yatra | cm dhami |

Adi Kailash Yatra 2024 : भगवान शिव की नगरी आदि कैलाश यात्रा की शुरुआत 13 मई से हुई थी। यह यात्रा 3 जुलाई को समाप्त होगी। इस यात्रा के दौरान अभी तक 400 श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी नहीं हुई। यह जानकारी कुमाऊं मंडल विकास निगम के महा प्रबंधक ने दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष आदि कैलाश यात्रा के लिए 606 यात्रियों ने कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा संचालित होने वाली आदि कैलाश यात्रा में रजिस्ट्रेशन कराया है।

कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक विजयनाथ शुक्ला ने बताया कि देश के कई राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने इस वर्ष अपनी यात्रा की और उनकी यात्रा बेहद सकुशल और शांतिपूर्ण रही। हल्द्वानी के काठगोदाम से इस यात्रा की शुरुआत हुई थी, जिसमें श्रद्धालुओं ने आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन किए। कुमाऊं मंडल विकास निगम ने भी यात्रा के लिए बेहतर व्यवस्था की। श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह रुकने और खाने के साथ ही स्वास्थ्य कैंप भी लगाए गए। इनका श्रद्धालुओं ने भी बेहतर लाभ उठाया।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार यात्रियों की संख्या में दोगुने की वृद्धि हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिथौरागढ़ आने के बाद से श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। इसका नतीजा है कि इस बार 600 से अधिक श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। इस वर्ष 15 दलों के माध्यम से यात्रियों को दर्शन के लिए भेजा जा रहा है। 15वां दल 24 जून को काठगोदाम से रवाना होगा और 3 जुलाई को यात्रा का समापन होगा। उन्होंने कहा कि यात्रा में इस बार मौसम ने भी साथ दिया।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा