श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

पहले मांगी लिफ्ट, फिर ऐसा क्या हुआ कि दो छात्राओं को गवांनी पड़ी जान

Road Accident | Uttarkashi Dharasu Band | Accident

Road Accident: चंपावत के एक दूरस्थ गांव में ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से दो छात्राओं की मौत हो गई है। दोनों छात्राएं स्कूल से घर लौट रही थीं। छात्राओं की मौत से क्षेत्र में गम का माहौल है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए टनकपुर अस्पताल लाया गया है।

ग्राम पंचायत बुड़म के सुकनी तोक की कविता और बुड़म तोक की अनीता बुधवार को सूखीढांग-डांडा-मीडार सड़क से हर रोज की तरह अन्य छात्राओं के साथ अपने घर जा रही थी। इस दौरान वहां से गुजर रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली से उन्होंने लिफ्ट मांगी। ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठकर 10 छात्राएं घर के लिए रवाना हो गईं। कुछ दूर जाकर सड़क के एक मोड़ पर दोनों छात्राएं ट्रॉली से असंतुलित होकर नीचे गिर गई और ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिए के चपेट में आ गई। इस दुर्घटना में मौके पर ही छात्राओं की मौत हो गई।

दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए टनकपुर उप जिला अस्पताल भेजा गया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। अनीता 10वीं और कविता 9वीं की छात्रा थी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

heavy rain red alert in uttarakhand | red alert in uttarakhand | uttarakhand monsoon |
उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, लोगों से घर से न निकलने की अपील
IND vs ZIM
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 116 रनों का लक्ष्य, बिश्नोई की घातक गेंदबाजी
uttarakhand electricity rate | uttarakhand power department |
बिजली दरों में होगी बढ़ोतरी! यूपीसीएल दायर करेगा रिव्यू पिटीशन
Kathgodam Railway Station Video
चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान फिसला यात्री का पैर, RPF जवान ने बचाई जान
shyama prasad mukherjee birth anniversary | tribute to shyama prasad mukherjee | bjp |
श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया, भाजपाइयों ने किया याद
kapil sharma Bhavnao Ko Samjho movie
गिनीज बुक में दर्ज है कपिल शर्मा की यह फिल्म, कलेक्शन जान चौंक जाएंगे