श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

एक ऐसा आम, जिसे अरबपति भी नहीं खरीद पाए; आखिर क्यों?

Miyazaki Mango: एक आम ऐसा भी है, जिसे खरीदने के लिए अरबपतियों की लाइन लग गई है, फिर भी वे इसे खरीद नहीं पा रहे हैं। आइए जानते हैं इसकी वजह...
miyazaki mango price in india: सहारनपुर में मियाजाकी आम की हो रही खेती

Miyazaki Mango: वैसे तो इस मौसम में कई तरह के फल मिलते हैं, लेकिन जो बच्चों से लेकर बूढ़े तक, सभी के दिलों पर राज करता है और जिसे सब बहुत ही चाव से खाना पसंद करते हैं, वह है- आम। कहा जाता है कि दुनियाभर में आम की 1500 से ज्यादा किस्में हैं, जिसमें से 1000 किस्म के आम अकेले भारत में पाए जाते हैं। ये आम अपनी अलग पहचान, महक और स्वाद के लिए जाने जाते हैं। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक किसान ने ऐसे आम की खेती की है, जो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इस आम को खरीदने के लिए अरबपतियों की लाइन लग गई है।

Miyazaki Mango की कीमत कितनी है?

सहारनपुर के बलियाखेड़ी में किसान संदीप चौधरी ने ‘मियाजाकी’ आम की खेती की है। इस एक किलो आम की कीमत 2.70 लाख से लेकर 3.50 लाख रुपये है। इसकी नस्ल जापान के मियाजाकी यूनिवर्सिटी में विकसित हुई है। आम का जापानी नाम है-‘ताइयो नो टमैगो’ यानी ‘सूर्य का अंडा’।

‘परम दोस्त, आपका हार्दिक स्वागत है…’, पीएम मोदी से बोले पुतिन

संदीप चौधरी का कहना है कि वह इस आम को बेचने के इच्छुक नहीं हैं। वह इसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को खिलाना चाहते हैं।

Miyazaki Mango की खासियत

संदीप चौधरी का कहना है कि यह आम खाने में बेहद मीठा होता है। साथ ही एंटीऑक्सीडेंट, बीटा-कैरोटिन और फोलिक एसिड से भरपूर है। इस आम को खाने से कैंसर की बीमारी से बचा जा सकता है। इसके अलावा, इस आम का छिलका भी आसानी से खाया जा सकता है, जोकि बहुत फायदेमंद है क्योंकि इसमें 15% शुगर होता है।

जानें पेड़ की खासियत

संदीप चौधरी ने बताया कि उन्होंने ‘मियाजाकी’ के दो पेड़ लगाए हुए हैं, जिन पर केवल तीन आम लगे हैं। एक पेड़ की ऊंचाई केवल ढाई से तीन फीट होती है। उन्होंने बताया कि एक आम का वजन 300 से 350 ग्राम तक है। संदीप के मुताबिक, यह पौधा 45 डिग्री टैम्परेचर पर विकसित होता है। इसके बाद ही इस पर फल आते हैं। पेड़ पर एक साल में एक बार ही फल आता है। मियाजाकी आम में न्यूट्रिशन वैल्यू बहुत ज्यादा होती है।

सीसीटीवी से हो रही Miyazaki Mango की निगरानी

आम की कीमत और उसकी खासियत के चलते सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। इस आम को विकसित करने वाले संदीप पेड़ों की निगरानी के लिए पीटीजेड सीसीटीवी लगाया हुआ है। यह 360 डिग्री पर घूमता है। अगर कोई बगीचे में आता है, तो कैमरा आवाज करने लगता है। इसका अलर्ट संदीप के मोबाइल पर चला जाता है। ये कैमरा सेंसर युक्त है, जो सोलर एनर्जी से चलता है। खेत में आने वाले व्यक्ति का फोटो ऑटोमैटिक सेव कर लेता है।

कठुआ आतंकी हमले में उत्तराखंड का लाल शहीद, घर में मचा कोहराम


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Priyanka Gandhi | Wayanad byelection |
Wayanad Byelection: प्रियंका गांधी ने खड़गे से की मुलाकात, इस दिन करेंगी नामांकन दाखिल
Congress rally in Nainital | cm pushkar singh dhami |
नैनीताल में कांग्रेस ने निकाली जनाक्रोश रैली, कुमाऊं कमिश्नरी का किया घेराव
Minister Ganesh Joshi | Trilok Singh Rawat |
तैराकी का कीर्तिमान स्थापित करने वाले पिता-पुत्र सम्मानित, कैबिनेट मंत्री ने खेल मंत्री से की बात
Congress leader Vikram Singh Negi | cm pushkar singh dhami |
धामी सरकार की गलत नीतियों के कारण केदारनाथ यात्रा हुई प्रभावित : विक्रम सिंह नेगी
Save Ancestral Land Campaign
टिहरी में ग्रामीणों ने की महापंचायत, पैतृक भूमि बचाओ अभियान किया शुरू
haridwar ganga mahotsav | cm pushkar singh dhami |
पहली बार हरिद्वार में होगा गंगा महोत्सव, एमडी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा