श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

किसने बनाई अयोध्या के भगवान श्रीराम की मूर्ति


अयोध्या जहां श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अति उत्साहित है। आपको बतायें कि अयोध्या में स्थापित होने वाली भगवान राम की प्रतिमा नख से शिख तक 51 इंच ऊंची है। इस मूर्ति में भगवान का स्वरूप पांच वर्ष के बच्चे के समान बालरूप में होगा। लेकिन इसके अलावा अयोध्या में भगवान राम की 251 फीट ऊंची विशाल मूर्ति भी स्थापित की जाएगी। इस मूर्ति को प्रसिद्ध मूर्तिकार नरेश कुमावत बना रहे हैं, जो अब तक दुनिया के 80 से ज्यादा देशों के 230 से अधिक शहरों में भारत के राष्ट्रपुरुषों की मूर्तियां बना चुके हैं।

भगवान राम, कृष्ण, बुद्ध से लेकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्तियां भी शामिल हैं। इस समय भी वे कनाडा में भगवान राम की 54 फीट ऊंची प्रतिमा बना रहे हैं। इसके पहले वे कनाडा में ही 50 फीट ऊंची हनुमान की मूर्ति बना चुके हैं।

योध्या में भगवान राम की 251 फीट ऊंची प्रतिमा बनाने की सोच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की है। उनकी इच्छा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने भगवान राम की एक मूर्ति उन्हें दिखाई थी, जो उन्हें काफी पसंद आई। मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ की पसंद को ध्यान में रखते हुए इस मूर्ति को अजानुबाहु का नाम दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही इस प्रतिमा का निर्माण शुरू करेंगे। स्थापना के बाद यह दुनिया की सबसे ऊंची भगवान राम की प्रतिमा होगी।

सबसे पहले अयोध्या में ही सरयू नदी के किनारे इस प्रतिमा को लगाने का प्रस्ताव किया गया था, लेकिन अब इसे बारह मांझा घाट के पास स्थापित किया जा सकता है। इस विशाल मूर्ति के लिए अनुकूल ठोस जमीन मिलने पर ही जगह पर अंतिम मुहर लग पाएगी। इस मूर्ति के निर्माण की लागत और समय के विषय में अभी बहुत कुछ निश्चित नहीं है, लेकिन यह तय है कि राम मंदिर के निर्माण के बाद भगवान राम की 251 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण किया जाएगा।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Priyanka Gandhi | Wayanad byelection |
Wayanad Byelection: प्रियंका गांधी ने खड़गे से की मुलाकात, इस दिन करेंगी नामांकन दाखिल
Congress rally in Nainital | cm pushkar singh dhami |
नैनीताल में कांग्रेस ने निकाली जनाक्रोश रैली, कुमाऊं कमिश्नरी का किया घेराव
Minister Ganesh Joshi | Trilok Singh Rawat |
तैराकी का कीर्तिमान स्थापित करने वाले पिता-पुत्र सम्मानित, कैबिनेट मंत्री ने खेल मंत्री से की बात
Congress leader Vikram Singh Negi | cm pushkar singh dhami |
धामी सरकार की गलत नीतियों के कारण केदारनाथ यात्रा हुई प्रभावित : विक्रम सिंह नेगी
Save Ancestral Land Campaign
टिहरी में ग्रामीणों ने की महापंचायत, पैतृक भूमि बचाओ अभियान किया शुरू
haridwar ganga mahotsav | cm pushkar singh dhami |
पहली बार हरिद्वार में होगा गंगा महोत्सव, एमडी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा