श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए लगेगा कैंप, 23 जून से होगा शुरू

mussoorie summer camp | summer camp | uttarakhand |

Mussoorie Summer Camp : मसूरी में पहली बार समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस मसूरी, स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन और मसूरी फिटनेस क्लब की ओर से आयोजित किया जा रहा है। कैंप 23 जून से 30 जून तक मसूरी के राधा कृष्ण मंदिर के सभागार में आयोजित होगा।

कैंप में बच्चों को आर्ट और क्राफ्ट, डांस, योग, कराटे, फर्स्ट ऐड, कम्युनिकेशंस क्लासेस, स्टोरी टेलिंग सहित कई अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने बताया कि मसूरी में पहली बार समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समर में छात्र-छात्राओं की छुट्टियां होती है। ऐसे में उनके लिए कोई कार्यक्रम भविष्य निर्माण के साथ मनोरंजन के लिए नही होता है। इस कारण वह हमेशा मोबाइल और टीवी से चुपके रहते हैं। ऐसे में उनको उनके भविष्य के निर्माण और मनोरंजन के लिए एक प्लेटफार्म तैयार किया गया है।

समर कैंप में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। बच्चों के मनोबल को बढ़ाने को लेकर भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के जवान बच्चों को कराटे की ट्रेनिंग देंगे। खेलकूद और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को पठन-पाठन का हुनर सिखाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समर कैंप जैसे कार्यक्रमों के जरिए छात्रों में आत्मविश्वास का भाव आ रहा है। साथ ही समर कैंप के जरिए बच्चों में शैक्षणिक स्किल डेवलप होगी। छात्रों की प्रतिभा निखरेगी। उन्होंने कहा कि समर कैंप के आयोजन से छात्रों में चिंतन, कौशल और सृजनात्मकता का विकास होता है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Priyanka Gandhi | Wayanad byelection |
Wayanad Byelection: प्रियंका गांधी ने खड़गे से की मुलाकात, इस दिन करेंगी नामांकन दाखिल
Congress rally in Nainital | cm pushkar singh dhami |
नैनीताल में कांग्रेस ने निकाली जनाक्रोश रैली, कुमाऊं कमिश्नरी का किया घेराव
Minister Ganesh Joshi | Trilok Singh Rawat |
तैराकी का कीर्तिमान स्थापित करने वाले पिता-पुत्र सम्मानित, कैबिनेट मंत्री ने खेल मंत्री से की बात
Congress leader Vikram Singh Negi | cm pushkar singh dhami |
धामी सरकार की गलत नीतियों के कारण केदारनाथ यात्रा हुई प्रभावित : विक्रम सिंह नेगी
Save Ancestral Land Campaign
टिहरी में ग्रामीणों ने की महापंचायत, पैतृक भूमि बचाओ अभियान किया शुरू
haridwar ganga mahotsav | cm pushkar singh dhami |
पहली बार हरिद्वार में होगा गंगा महोत्सव, एमडी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा