श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

मसूरी नगर पालिका परिषद के कर्मचारी को सस्पेंड करने की मांग, जानिए मामला

mussoorie nagar palika | mussoorie | municipal council employee |

Mussoorie Nagar Palika : मसूरी नगर पालिका परिषद के कर्मचारी पर एफआईआर दर्ज करने के साथ ही तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने की मांग को लेकर एक स्थानीय शख्स ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि कर्मचारी ने फर्जी शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्रों के आधार प्रोन्नति प्राप्त की। यही नहीं उसने सरकार और विभाग को गुमराह भी किया।

मसूरी के होटल में लक्ष्मण पुरी लंढौर कैंट निवासी दीपक सक्सेना ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि मसूरी नगर पालिका परिषद के कर्मचारी विनोद कुमार ने फर्जी शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्रों के आधार प्रोन्नति प्राप्त की। इसकी पूर्व में शिकायत पर शहरी विकास द्वारा दो टीमें गठित कर जांच करवाई गई। इसमें यह साबित हो गया कि विनोद कुमार ने फर्जी शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्रों के आधार प्रोन्नति प्राप्त की। जांच के बाद निदेशक नगर विकास द्वारा विनोद कुमार कार्मिक नगर पालिका परिषद मसूरी को पदावनित कर उनके द्वारा अधिक आहरित वेतन की वसूली की गई।

उन्होंने कहा कि विनोद कुमार द्वारा नगर पालिका परिषद मसूरी के अधिकारियों के साथ मिलकर षडयन्त्र कर आपराधिक कार्य किया गया, लेकिन आज तक विनोद कुमार के विरूद्ध कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। इस सम्बन्ध में प्रधानमंत्री कार्यालय को भी शिकायत पत्र दिया गया। उस पर उत्तराखंड शासन द्वारा उक्त प्रकरण में विनोद कुमार के खिलाफ विधिक कार्रवाई किए जाने को लेकर मसूरी नगर पालिका परिषद के प्रशासक को निर्देशित किया गया। कहा कि पालिका प्रशासक एसडीएम मसूरी द्वारा विनोद कुमार के खिलाफ कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है, जबकि विनोद को मसूरी में सफाई नायक के पद पर भेजा गया।

वहीं, अधिकारियों की मिलीभगत और राजनीतिक दबाव के कारण विनोद कुमार को टैक्स सुपरिटेंडेंट के साथ अटैच कर अतिक्रमण प्रभारी बनाया गया है। विनोद कुमार को नगर पालिका परिषद मसूरी में बिना कार्य क्षेत्र आवंटित किए मात्र कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो वह न्यायालय की शरण लेने के लिए मजबूर होंगे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Priyanka Gandhi | Wayanad byelection |
Wayanad Byelection: प्रियंका गांधी ने खड़गे से की मुलाकात, इस दिन करेंगी नामांकन दाखिल
Congress rally in Nainital | cm pushkar singh dhami |
नैनीताल में कांग्रेस ने निकाली जनाक्रोश रैली, कुमाऊं कमिश्नरी का किया घेराव
Minister Ganesh Joshi | Trilok Singh Rawat |
तैराकी का कीर्तिमान स्थापित करने वाले पिता-पुत्र सम्मानित, कैबिनेट मंत्री ने खेल मंत्री से की बात
Congress leader Vikram Singh Negi | cm pushkar singh dhami |
धामी सरकार की गलत नीतियों के कारण केदारनाथ यात्रा हुई प्रभावित : विक्रम सिंह नेगी
Save Ancestral Land Campaign
टिहरी में ग्रामीणों ने की महापंचायत, पैतृक भूमि बचाओ अभियान किया शुरू
haridwar ganga mahotsav | cm pushkar singh dhami |
पहली बार हरिद्वार में होगा गंगा महोत्सव, एमडी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा