श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Chamoli: हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद

हेमकुंड साहिब व लक्ष्मण मंदिर का कपाट आज बंद कर दिया गया है। गुरुद्वारे में साल की अंतिम अरदास पढ़ी गई।
Hemkund Sahib Doors Closed

Hemkund Sahib Doors Closed: सिक्खों के धार्मिक स्थल हेमकुंड साहिब का कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गया है। इसी के साथ लक्ष्मण मंदिर के भी कपाट गुरुवार को शीतकाल के लिए बंद हो गए।

इस दौरान बर्फबारी के बीच 12 बजे अंतिम अरदास पढ़ी गई। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब को तीन क्विंटल फूलों से सजाया गया था। इसके बाद दरबार साहिब से पंच प्यारों की अगुवाई में गुरुग्रंथ साहिब को सचखंड में सोवित किया गया।

गुरुवार दोपहर 1 बजे हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। पुणे के सुरिंदरपाल सिंह और उनके जत्थे ने हेमकुंड साहिब में साल का आखिरी कीर्तन किया। इस मौके पर गढ़वाल स्काउट और पंजाब के बैंड भी मौजूद थे।

गुरुद्वारा के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कपाट बंद होने के समय करीब 2,500 से अधिक श्रद्धालु दरबार में मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस साल ज्यादा श्रद्धालु हेमकुंड साहिब आए। इस साल 237000 श्रद्धालु हेमकुंड साहिब पहुंचे।

गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट द्वारा यात्रा को सुखमय ढंग से संपूर्ण सहयोग देकर सफल बनाने के लिए सभी संगतों, शासन-प्रशासन एवं स्थानीय लोगों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया गया।

हेमकुंड साहिब की यात्रा इस वर्ष 25 मई को प्रारंभ हुई थी। इसके साथ ही हिंदुओं के पवित्र तीर्थ स्थल लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी पूरे विधि विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।

बुधवार को उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने हेमकुंड साहिब पहुंचकर गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका था और प्रदेश की खुशहाली की कामना की थी।

गढ़वाल मंडल को मानसून से पहुंचा काफी नुकसान, बने 46 नए डेंजर जोन 


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Rafael Nadal Announes Retirement
क्ले कोर्ट के बादशाह राफेल नडाल ने संन्यास का किया एलान, इस दिन खेलेंगे आखिरी मैच
liquor in kedarnath yatra | kedarnath yatra | cm pushkar singh dhami |
केदारनाथ यात्रा पड़ावों में पहुंचाई जा रही शराब और मांस, हिंदू संगठनों का हंगामा
delhi assembly election | arvind kejriwal |
दिल्ली विधानसभा चुनाव में किसी से गठबंधन नहीं करेगी आप, कांग्रेस और बीजेपी पर कसा तंज
bhole baba satsang case | hathras stampede case |
हाथरस सत्संग भगदड़ मामले में पेश हुए भोले बाबा, 121 लोगों की हो गई थी मौत
bktc eye on mandir prasad |tirupati balaji temple prasad controversy |
मंदिरों के भोग और प्रसाद पर नजर रखेगी बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति
Two Arrested With Fake Notes
हल्द्वानी में नकली नोटों के साथ दो लोग गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस