श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

दिल्ली में खौफ का नया नाम- काजल झा


काजल झा का नाम दिल्ली में आजकल खौफ़ का नया नाम बन गया है। दरअसल काजल झा का नाम आप और हम जैसे आम लोगों के लिए नया हो सकता है लेकिन जुर्म की दुनिया में ये नाम अब पुराना है। इन दिनों नोएडा पुलिस दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में एक्टिव स्क्रैप माफिया पर नकेल कसने में लगी है औऱ इसी के चलते अब गैंगस्टर रवि काना और उसके गिरोह पर भी कार्रवाई तेज़ हो गई है। पुलिस अब तक उसकी 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्तियों को सील कर चुकी है।रवि के खिलाफ की जा रही पुलिस कार्रवाई लगातार सुर्खियों में बनी हुई है, लेकिन पिछले दो-तीन दिन से रवि काना से ज्यादा चर्चा उसकी गर्लफ्रेंड काजल झा की हो रही है। हाल ही में नोएडा पुलिस ने अपनी कार्रवाई के दौरान रवि काना की ओर से गिफ्ट में मिले काजल झा के 100 करोड़ रुपये के बंगले को भी सील कर दिया है। ये बंगला साउथ दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में है। ऐसे में अब हर कोई जानना चाह रहा है कि आखिर कौन है काजल झा और कैसे वो रवि काना की इतनी खास हो गई कि उसे गैंगस्टर ने 100 करोड़ का बंगला गिफ्ट कर दिया।

पुलिस से जुड़े सुत्रों के मुताबिक रवि काना की प्रेमिका काजल झा कुछ साल पहले नौकरी तलाश में दिल्ली आई थी। तब उसकी मुलाकात गैंगस्टर रवि काना से हुई। रवि से मिलने के कुछ ही दिन बाद ही काजल झा का रुप बदलने लगा। वो उसके गिरोह में शामिल हो गई और गैंग की सबसे एक्टिव मेंबर बन गई। वो रवि की सभी बेनामी संपत्तियों का हिसाब-किताब रखने लगी। इसके अलावा काना के स्क्रैप से जुड़े सारे गोरखधंधे को भी संभालने लगी।


जॉब की तलाश में आई ये लड़की बेहद जल्द रवि काना की खासमखास बन गई। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि काना ने उसे न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में करीब 100 करोड़ का तीन मंजिला बंगला गिफ्ट में दिया था। काजल धीरे-धीरे जुर्म की दुनिया में घुसती चली गई। अब दिल्ली-एनसीआर के लोग उसे लेडी डॉन के नाम से भी जानने लगे हैं। पुलिस की मानें तो रवींद्र नागर उर्फ रवि काना 16 सदस्यीय गिरोह चलाता है। ये गिरोह सरिया और स्क्रैप की अवैध खरीद और बिक्री में शामिल है. इसके अलावा ये गैंग दिल्ली-एनसीआर में कारोबारियों से जबरन वसूली भी करता है। रवि काना ग्रेटर नोएडा के एक पुराने गैंगस्टर हरेंद्र प्रधान का भाई है, जिसे 2014 में उसके कॉन्पिटीटर ग्रुप ने मार डाला था। उसकी मौत के बाद ही रवि काना ने गैंग की बागडोर संभाली जो अब पूरी तरह से यूपी की नोएडा पुलिस के रडार पर है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Priyanka Gandhi | Wayanad byelection |
Wayanad Byelection: प्रियंका गांधी ने खड़गे से की मुलाकात, इस दिन करेंगी नामांकन दाखिल
Congress rally in Nainital | cm pushkar singh dhami |
नैनीताल में कांग्रेस ने निकाली जनाक्रोश रैली, कुमाऊं कमिश्नरी का किया घेराव
Minister Ganesh Joshi | Trilok Singh Rawat |
तैराकी का कीर्तिमान स्थापित करने वाले पिता-पुत्र सम्मानित, कैबिनेट मंत्री ने खेल मंत्री से की बात
Congress leader Vikram Singh Negi | cm pushkar singh dhami |
धामी सरकार की गलत नीतियों के कारण केदारनाथ यात्रा हुई प्रभावित : विक्रम सिंह नेगी
Save Ancestral Land Campaign
टिहरी में ग्रामीणों ने की महापंचायत, पैतृक भूमि बचाओ अभियान किया शुरू
haridwar ganga mahotsav | cm pushkar singh dhami |
पहली बार हरिद्वार में होगा गंगा महोत्सव, एमडी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा