श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

आईटी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों को सीएम धामी ने किया सम्मानित

CM Dhami Honored Officials | cm pushkar singh dhami |


CM Dhami Honored Officials: भाजपा द्वारा सोशल मीडिया एवं आईटी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर कुछ पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शनिवार को रुड़की के एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने कहा कि देहरादून में भारतीय जनता पार्टी के आईटी एवं सोशल मीडिया के श्रेष्ठ सौ पदाधिकारियों को सोशल मीडिया में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने पर ‘सोशल मीडिया सक्रियता पुरस्कार-2024’ से सम्मानित किया गया। इनमें से संगठनात्मक जिला रुड़की से जिला आईटी संयोजक सुशील रावत, सोशल मीडिया विकास प्रजापति, सोशल मीडिया जिला कार्यकारिणी सदस्य नीरज रंधावा व कलियर मंडल आईटी संयोजक सोहन सिंह राणा को भी सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें : आप नेता मनीष सिसोदिया पहुंचे हरिद्वार, केजरीवाल पर हुए हमले के लिए बीजेपी को ठहराया जिम्मेदार

उन्होंने बताया कि भाजपा में प्रत्येक पदाधिकारी के कार्य को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देखा जाता है और समय-समय पर सम्मानित किया जाता है। इस अवसर पर सोहन सिंह राणा ने कहा कि हमें आईटी क्षेत्र में यह दायित्व देने का जो कार्य दिया गया है, इसके लिए हम आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही साथ सोहन सिंह राणा ने निकाय चुनाव में नगर पंचायत रामपुर से अपनी मजबूत दावेदारी भी पेश की है।

यह भी पढ़ें : मसूरी में कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव ना होने पर छात्र नाराज, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

multipurpose camp in chamoli | camp in chamoli |
चमोली में 27 समस्याओं का हुआ निपटारा, अफसरों को जन समस्या को गंभीरता से लेने के दिए निर्देश
CM Dhami Honored Officials | cm pushkar singh dhami |
आईटी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों को सीएम धामी ने किया सम्मानित
uttarkashi mosque controversy| market open in uttarkashi |
उत्तरकाशी में लाठीचार्ज के बाद बाजार में लौटी रौनक, लोगों ने की खरीददारी
uttarakhand crime news | roorkee missing boy case |
लापता किशोर का शव जंगल में मिलने से सनसनी, बकरी चराने घर से निकला था
new zealand defeated India | new zealand India test match |
न्यूजीलैंड ने भारत को दी करारी शिकस्त, पहली बार भारत में जीती टेस्ट सीरीज
aap leader manish sisodia | cm pushkar singh dhami |
आप नेता मनीष सिसोदिया पहुंचे हरिद्वार, केजरीवाल पर हुए हमले के लिए बीजेपी को ठहराया जिम्मेदार