श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

स्मार्ट मीटर के विरोध में भाकियू रोड ने बुलंद की आवाज, सीएम आवास घेरने की चेतावनी

bharatiya kisan union road meeting | smart meter protest in roorkee |

Bharatiya Kisan Union Road Panchayat: रुड़की के नगर निगम सभागार में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन रोड की पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पदम सिंह रोड मौजूद रहे। उन्होंने पंचायत में किसानों की कई समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

किसान पंचायत में भारतीय किसान यूनियन रोड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड ने कहा कि ऊर्जा निगम की ओर से जो स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य किया जा रहा है, यह जनहित में नहीं है। अगर विभाग व सरकार ने स्मार्ट मीटर लगाने बंद नहीं किए तो यूनियन सड़कों पर आकर आंदोलन करने को बाध्य होगी। साथ ही साथ मुख्यमंत्री आवास कूच करने की चेतावनी दी।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने कहा कि सभी किसान स्मार्ट मीटर का विरोध करते हैं। किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं मिल रहा है, ऐसे में किसान बिजली बिल का भुगतान कैसे करेगा। जिला उपाध्यक्ष प्रदीप त्यागी ने कहा कि ऐसे लोग खुले में घूम रहे हैं, जो 17 बीघा से 117 बीघा जमीन के मालिक बन गए। जहां भी चकबंदी होती है, इस तरह के लोग चहेते अधिकारियों को भेज देते हैं और मनमाफिक चकबंदी कराते हैं। यही नहीं गरीब किसानों की जमीन भी ओने-पोने दामों में ख़रीदकर चकबंदी में उसे ऊंची कीमत की बनवा लेते है, जिसे बेचकर करोड़ों रुपये की बंदरबांट की जाती है।

यह भी पढ़ें : छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपियों की मुश्किलें बढ़ी, ईडी की चार्जशीट का कोर्ट ने लिया संज्ञान

युवा प्रदेश अध्यक्ष सचिन टोड़ा ने कहा कि चकबंदी के अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। आज तक सरकार भी उनके ट्रांसफर करने की हिम्मत नहीं दिखा पाई। उन्होंने कहा कि बैठक में हर तरह की रणनीति तैयार की गई है। अगर बिजली विभाग द्वारा यह मीटर लगाने की कोशिश की गई तो स्मार्ट मीटर का विरोध किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में ग्रामीणों ने बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगाई रोक, सीएम धामी का सख्त संदेश


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए