श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के चार खेल हमेशा होंगे शामिल, दो फाइनल; दो पर मुहर लगना बाकी

sports minister rekha arya | national games in uttarakhand |

National Games in Uttarakhand: उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होने वाला है। इसमें राज्य को 38 खेल कराने की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें से 34 खेल पहले से ही राष्ट्रीय खेलों का हिस्सा हैं। अन्य चार खेलों में उत्तराखंड के मलखम और योगा को शामिल किया गया है। बाकी दो खेलों को शामिल करने के लिए सीएम धामी की टीम समीक्षा कर रही है। इसकी जल्द ही घोषणा की जाएगी।

उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में शामिल स्थानीय चारों खेल 39वें राष्ट्रीय खेलों में भी रहे, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर मलखम और योगा राष्ट्रीय खेलों का हमेशा हिस्सा रहेंगे तो इसका फायदा राज्य और यहां के खिलाड़ियों को मिलेगा।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में इस बार नहीं होगा छात्रसंघ चुनाव, कोर्ट ने निस्तारित की याचिका

खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि दिल्ली में 25 अक्टूबर को भारतीय संघ की बैठक होनी है। बैठक में जो भी निर्णय लिए जाएंगे या दिशा-निर्देश दिए जाएंगे, उसी के अनुसार खिलाड़ियों के लिए शिविर लगाए जाएंगे। खिलाड़ियों का चयन करने की जिम्मेदारी खेलों के फेडरेशन की है। खेल मंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं और उनको बढ़ावा देने के लिए राज्य हर स्तर पर तैयार है।  

यह भी पढ़ें : ऋषिकेश एम्स में हेली एम्बुलेंस सेवा का होगा उद्घाटन, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि पहले लगने वाले कैंप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी फेडरेशन को प्रदेश सरकार की ओर से खिलाड़ियों के लिए देश और विदेश के अच्छे कोच उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

eye hospital demolished in mussoorie | girasu buildings in mussoorie |
मसूरी में गिरासू भवनों को किया जा रहा ध्वस्त, आई अस्पताल को गिराया गया
dhami cabinet decision | free cylinder scheme |
अंत्योदय कार्ड धारकों को तीन साल और फ्री मिलेगा सिलेंडर, धामी कैबिनेट ने दी मंजूरी
Nayar Utsav 2024
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किनसूर बागी पहुंचकर नयार उत्सव-2024 का किया शुभारंभ
congress protest | prepaid meter protest in uttarakhand |
प्रीपेड मीटर के विरोध में कांग्रेसियों ने नवोदय बिजली घर के बाहर किया प्रदर्शन
IND vs NZ
IND vs NZ: वाशिंगटन सुंदर का 'सत्ता', 259 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड; रोहित शर्मा फिर फ्लॉप
haldwani incident | mechanic death in haldwani |
हल्द्वानी में दर्दनाक घटना, दो मंजिल से सिलेंडर गिरने से मैकेनिक की मौत