श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

केदारनाथ उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू, कांग्रेस-बीजेपी के प्रत्याशी अभी तय नहीं

kedarnath byelection 2024 | cm pushkar singh dhami |

Kedarnath Byelection 2024: केदारनाथ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भाजपा और कांग्रेस में प्रत्याशियों को लेकर जद्दोजहद चल रही है। बीजेपी की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी में भी कश्मकश का माहौल दिखाई दे रहा है।

भारतीय जनता पार्टी भी अभी तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है। इसी को लेकर भाजपा राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि पार्टी ने नाम का पैनल बनाकर केंद्र को भेजा है। केंद्र उस पर चिंतन मंथन कर रहा है। उसके बाद एक मजबूत प्रत्याशी मैदान में उतारा जाएगा। वहीं, नरेश बंसल ने कहा कि भाजपा में कोई पेंच नहीं फंसा है। अभी नामांकन एक सप्ताह तक चलेगा और उससे पहले पार्टी अपना प्रत्याशी घोषित कर देगी।

भाजपा की रणनीति देखकर घोषित किया जाएगा कांग्रेस प्रत्याशी

उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव होना है। इसके लिए दोनों राष्ट्रीय पार्टियों से दावेदारों की एक लंबी सूची पार्टियों को मिली है। इसी के चलते उत्तराखंड कांग्रेस को भी केदारनाथ सीट से चुनाव लड़ने के लिए कई दावेदारों ने पत्र दिए हैं।

देहरादून में मीडिया से बात करते हुए उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि पार्टी को 12 से 13 लोगों के आवेदन मिले हैं। केदारनाथ में तीन अलग-अलग सर्वे कराए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट कांग्रेस हाईकमान को भेजी गई है। वहीं, अभी भाजपा ने भी अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है।

यह भी पढ़ें : JE और रोजगार सेवकों के रिक्त पदों पर जल्द हो नियुक्ति, मंत्री ने दिए निर्देश 

कांग्रेस की उस पर भी नजर है। क्योंकि, राजनीति में इन सब बातों का खयाल रखा जाता है। दोनों पार्टी एक-दूसरे का वेट कर रही हैं। उन्होंने 24 मार्च तक टिकट पर स्थिति साफ करने की बात कही है। करण माहरा ने केदारनाथ में कांग्रेस का परचम लहराने की बात कही है। उन्होंने चारधाम यात्रा को लेकर सरकार पर निशाना भी साधा।

यह भी पढ़ें : मसूरी में मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मनाया गृहमंत्री अमित शाह का जन्मदिन


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

crpf schools | crpf fraud email |
तीन CRPF स्कूलों को बम से उड़ाने की दी धमकी, सीआरपीएफ को मिला था ईमेल
Roorkee Girl Rape Case
रुड़की में चचेरा भाई 6 माह से कर रहा था दुष्कर्म, डॉक्टर ने खोला राज
mahakumbh 2025 | cm yogi adityanath |
Mahakumbh 2025: यूपी रोडवेज ने प्रचार के लिए अपनाया अनोखा तरीका, भक्तों का सफर होगा आसान
Bears Seen In Chamoli
चमोली में आबादी वाले क्षेत्र में दिखे कई भालू, दहशत में लोग
pollution in uttarakhand
उत्तराखंड की इन जगहों पर 15 दिन तक हवा और ध्वनि की होगी निगरानी, जानें वजह
BJP MLA Arvind Pandey
Udham Singh Nagar: दंपती को न्याय दिलाने के लिए थाने में धरने पर बैठे विधायक