श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

बांग्लादेश में चुनाव से पहले भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने ट्रेन में लगाई आग


बांग्लादेश की राजधानी ढाका के गोपीबाग इलाके में शुक्रवार रात एक ट्रेन में उपद्रवियों ने आग लगा दी। इस घटना में करीब 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। यह घटना बांग्लादेश में आम चुनाव से ठीक दो दिन पहले हुई। ये घटना रात 9 बजकर 5 मिनट पर हुई। फायर सर्विस और सिविल डिफेंस कंट्रोल रूम के ड्यूटी ऑफिसर फरहादुज्जमान ने इस घटना की पुष्टि की है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। दूसरी तरफ, 12 विपक्षीय पार्टियों ने मिलकर चुनाव के दौरान 48 घंटे की हड़ताल की घोषणा की है।

इससे पहले 19 दिसंबर को भी एक ट्रेन को आग के हवाले किया गया था, जिसमें चार लोगों की मौत हुई थी। दरअसल, बांग्लादेश में 12वें आम चुनाव के लिए 7 जनवरी को वोट डाले जाएंगे। शेख हसीना 2009 से प्रधानमंत्री हैं और 5वीं बार PM पद की दावेदार हैं।

पुलिस अधिकारी को संदेह है कि आग की घटना तोड़फोड़ के बाद हुई। उपद्रवियों की तरफ से लगाई गई आग ट्रेन के 5 डिब्बों में फैल गई। फिलहाल पुलिस हताहतों और नुकसान का पता लगाने की कोशिश कर रही है। यह ट्रेन ढाका को बांग्लादेश के सबसे महत्वपूर्ण बंदरगाह बेनापोल से जोड़ती है।

बांग्लादेश में चुनाव से 2 दिन पहले शुक्रवार को भारतीय चुनाव आयोग के 3 सदस्य ढाका पहुंचे। ये अंतरराष्ट्रीय चुनाव पर्यवेक्षक दल(ऑब्जर्वर टीम) के तौर पर चुनाव प्रक्रिया को मॉनिटर करेंगे। जानकारी के मुताबिक बांग्लादेश ने चुनाव को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। इन चुनावों को मॉनिटर करने के लिए भारत सहित करीब 30 देशों और EU के लगभग 180 एक्सपर्ट्स मौजूद रहेंगे।

बांग्लादेश में 7 जनवरी को होने वाले आम चुनावों से पहले शुक्रवार को मुख्य विपक्षी पार्टी BNP ने 11 विपक्षी दलों के साथ मिलकर 48 घंटों की हड़ताल की घोषणा की है। यह हड़ताल शनिवार से सोमवार सुबह 6 बजे तक चलेगी। विपक्षी दलों ने जनता से चुनाव का बहिष्कार करने को कहा है। 

7 जनवरी को पड़ोसी मुल्क में सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू होगी। इसके बाद 8 जनवरी को चुनाव के नतीजे घोषित होंगे। चुनाव प्रचार शुक्रवरा सुबह 8 बजे से थम चुका है। बांग्लादेश के चुनाव आयोग के मुताबिक, इलेक्शन में जनता 299 सीटों पर वोटिंग करेगी। इस बीच विपक्षी पार्टियों ने निष्पक्ष चुनाव न होने की आशंका जताते हुए इसको बॉयकॉट करने की घोषणा की है। इसके चलते एक बार फिर शेख हसीना की जीत की संभावना दिख रही है। हसीना ने मुख्य विपक्षी दल BNP पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया है। PM शेख हसीना ने चुनाव से पहले अपने आखिरी भाषण में जनता से माफी मांगी। उन्होंने कहा- अगर मैंने अपने कार्यकाल के दौरान कोई गलती की है, तो मैं आपसे माफी मांगती हूं। अगर मुझे दोबारा सरकार बनाने का मौका मिलता है, तो मैं इन गलतियों को सुधारने की पूरी कोशिश करूंगी। मैं चाहती हूं कि आप लोग मुझे यह मौका जरूर दें। इसके साथ ही हसीना ने लोगों ने 7 जनवरी को वोट जरूर डालने की अपील की।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Priyanka Gandhi | Wayanad byelection |
Wayanad Byelection: प्रियंका गांधी ने खड़गे से की मुलाकात, इस दिन करेंगी नामांकन दाखिल
Congress rally in Nainital | cm pushkar singh dhami |
नैनीताल में कांग्रेस ने निकाली जनाक्रोश रैली, कुमाऊं कमिश्नरी का किया घेराव
Minister Ganesh Joshi | Trilok Singh Rawat |
तैराकी का कीर्तिमान स्थापित करने वाले पिता-पुत्र सम्मानित, कैबिनेट मंत्री ने खेल मंत्री से की बात
Congress leader Vikram Singh Negi | cm pushkar singh dhami |
धामी सरकार की गलत नीतियों के कारण केदारनाथ यात्रा हुई प्रभावित : विक्रम सिंह नेगी
Save Ancestral Land Campaign
टिहरी में ग्रामीणों ने की महापंचायत, पैतृक भूमि बचाओ अभियान किया शुरू
haridwar ganga mahotsav | cm pushkar singh dhami |
पहली बार हरिद्वार में होगा गंगा महोत्सव, एमडी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा