श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

खालिस्तानी संगठन SFJ पर इतने साल के लिए और बढ़ा बैन, जानिए ऐसा क्यों किया गया

sikhs for justice ban | home ministry | gurpatwant singh pannu |

Sikhs For Justice Ban : गृह मंत्रालय ने मंगलवार को खालिस्तानी संगठन SFJ पर लगे बैन को और बढ़ा दिया है। इस संगठन पर बैन अगले 5 साल तक और रहेगा। SFJ संगठन खालिस्तान समर्थक आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू का है। दरअसल, इस आतंकी संगठन को पहली बार 2019 में बैन किया गया था। गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि सिख फॉर जस्टिस भारत की आंतरिक सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए हानिकारक गतिविधियों में शामिल रहा है।

गृह मंत्रालय का कहना है कि SFJ की गतिविधियों में देश की शांति, एकता और अखंडता को बाधित करने की क्षमता है। मंत्रालय के अनुसार, SFJ को भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को बाधित करने के इरादे से पंजाब में राष्ट्र-विरोधी और विध्वंसक गतिविधियों में शामिल पाया गया है।

सत्येंद्र जैन की फिर बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने खारिज ने की जमानत याचिका

सिख फॉर जस्टिस संगठन

साल 2007 में खालिस्तानी चरमपंथी गुरवंत सिंह पन्नू ने सिख फॉर जस्टिस संगठन बनाया था। इसका मकसद सिखों के लिए अलग देश की मांग थी। यह संगठन लगातार कई अलगाववादी अभियान को चलाता रहा और उसमें शामिल रहा। यह संगठन पंजाब को भारत से आजाद कराने की बात करता है। 

SFJ पर पहले से लगा है प्रतिबंध

बता दें, साल 2020 में अनलॉफुल एक्टिविटीज प्रिवेंशन एक्ट 1967 (UAPA) के तहत पन्नू को आतंकी घोषित किया गया था। इससे पहले जुलाई 2019 में सिख फॉर जस्टिस को आतंकी विचारधारा के कारण प्रतिबंधित कर दिया गया था।

कौन हैं मोहन लाल बडौली? हरियाणा में बनाए गए बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Priyanka Gandhi | Wayanad byelection |
Wayanad Byelection: प्रियंका गांधी ने खड़गे से की मुलाकात, इस दिन करेंगी नामांकन दाखिल
Congress rally in Nainital | cm pushkar singh dhami |
नैनीताल में कांग्रेस ने निकाली जनाक्रोश रैली, कुमाऊं कमिश्नरी का किया घेराव
Minister Ganesh Joshi | Trilok Singh Rawat |
तैराकी का कीर्तिमान स्थापित करने वाले पिता-पुत्र सम्मानित, कैबिनेट मंत्री ने खेल मंत्री से की बात
Congress leader Vikram Singh Negi | cm pushkar singh dhami |
धामी सरकार की गलत नीतियों के कारण केदारनाथ यात्रा हुई प्रभावित : विक्रम सिंह नेगी
Save Ancestral Land Campaign
टिहरी में ग्रामीणों ने की महापंचायत, पैतृक भूमि बचाओ अभियान किया शुरू
haridwar ganga mahotsav | cm pushkar singh dhami |
पहली बार हरिद्वार में होगा गंगा महोत्सव, एमडी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा