श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

हरियाणा नतीजों ने भाजपाइयों में भरा जोश, केदारनाथ सहित दूसरे चुनावों में बढ़ी उम्मीद

haryana election results 2024 | cm pushkar singh dhami |

Haryana Election Result 2024: हरियाणा चुनाव परिणाम आने के बाद उत्तराखंड भाजपा मुख्यालय पर जश्न का माहौल है। वहीं, उत्तराखंड में होने वाले चुनाव को लेकर अब भाजपा में पहले से ज्यादा भरोसा नजर आ रहा है। हरियाणा चुनाव में बढ़त पाने के बाद उत्तराखंड में भी भारतीय जनता पार्टी बेहद उत्साहित नजर आ रही है। हरियाणा में चुनाव परिणाम आने के बाद उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर जश्न का माहौल रहा।

देहरादून बालवीर रोड पर मौजूद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी की। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री अजय, कैबिनेट मंत्री सौरभ बगुना गणेश जोशी के अलावा विधायक खजान दास, उमेश शर्मा काऊ के अलावा भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के वरिष्ठ पदाधिकारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदेश कार्यालय पर जश्न मनाने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए संगठन महामंत्री अजय सिंह ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से एग्जिट पोल में कहा जा रहा था कि भाजपा की सीटें हरियाणा में कम होगी, लेकिन चुनाव परिणाम ने सबके अनुमानों पर पानी फेर दिया।

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि हरियाणा चुनाव परिणाम बताते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार को जनता ने स्वीकार है। भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और आम लोगों के लिए किए जा रहे विकास कार्यों पर मोहर लगाई है। हरियाणा के लोगों ने बताया है कि डबल इंजन की सरकार कितनी जरूरी है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जो लोग कहते हैं कि मोदी मैजिक अब फीका पड़ चुका है, आज का चुनाव परिणाम उन लोगों के मुंह पर करारा तमाचा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा चुनाव परिणाम के बाद देश में आने वाले तमाम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी आगामी आने वाले चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी के स्ट्राइक रेट की चर्चा

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि जहां-जहां मुख्यमंत्री धामी ने चुनाव प्रचार किया, वहां-वहां पर कमल खिल रहा है। इसके चलते आज मुख्यमंत्री धामी के स्ट्राइक रेट की चर्चा भाजपा में काफी ज्यादा की जा रही है। हरियाणा चुनाव प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विनय रोहिला ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में कुल 38 जनसभाएं की थीं। इसमें से 10 रोड शो थे।

यह भी पढ़ें : ओलंपिक में नहीं तो हरियाणा चुनाव में चला विनेश फोगाट का दांव, बीजेपी को दी मात

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री धामी द्वारा की गई जनसभा वाली विधानसभा में ज्यादातर जगहों पर भारतीय जनता पार्टी को जीत हासिल हुई है। यह दिखाता है कि मुख्यमंत्री धामी का स्ट्राइक रेट 100 प्रतिशत है।

यह भी पढ़ें : वायुसेना की सबसे बड़ी कार रैली शुरू, 14 अक्टूबर को पहुंचेगी देहरादून


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

haryana election result 2024 | cm pushkar singh dhami |
हरियाणा में बीजेपी की हैट्रिक पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, बांटी जलेबी
Pakistani Devotees Fell Sick
हेमकुंड साहिब में 15 पाकिस्तानियों की तबीयत बिगड़ी, हेलीकॉप्टर से पहुंचाया गया अस्पताल
haryana election results 2024 | cm pushkar singh dhami |
हरियाणा नतीजों ने भाजपाइयों में भरा जोश, केदारनाथ सहित दूसरे चुनावों में बढ़ी उम्मीद
Air Force Biggest Car Rally
वायुसेना की सबसे बड़ी कार रैली शुरू, 14 अक्टूबर को पहुंचेगी देहरादून
farooq abdullah | jammu kashmir election 2024 |
फारूक अब्दुल्ला बोले- जनता ने 5 अगस्त के फैसले को अस्वीकारा, अब्दुल्ला होंगे अगले CM
Teacher Molested Student
शिक्षक की शर्मनाक करतूत, कोचिंग पढ़ रही किशोरी के साथ की छेड़खानी