श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

हरीश रावत का उत्तरकाशी की घटना को लेकर बड़ा बयान, भाजपा को बताया जिम्मेदार


Harish Rawat Statement: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रुड़की में एक कार्यक्रम के दौरान बड़ा बयान दिया। उन्होंने उत्तरकाशी की घटना के लिए बीजेपी को जिम्मेदार बताया। कार्यक्रम में उन्होंने दीपावली के अवसर पर कार्यकर्ताओं व पत्रकारों के साथ पहाड़ी और देशी व्यंजनों का लुत्फ उठाया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि केदारनाथ में जनता का प्यार ओर आशीर्वाद मिल रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उत्तरकाशी की घटना को लेकर कहा कि पत्थर फेंकने वाले भी भाजपा के हैं और पत्थर बंद करने वाले भी भाजपा के हैं। साथ ही साथ उन्होंने स्मार्ट मीटर लगाने का भी विरोध किया। कार्यक्रम के बाद दीपावली मिलन समारोह हुआ। इसमें पहाड़ी व्यंजनों को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अतिथियों को स्वयं परोसा।

केदारनाथ उपचुनाव के लिए भाजपा ने बीजेपी ने पूर्व विधायक आशा नौटियाल को उम्मीदवार बनाया है। आशा पहले भी बीजेपी से विधायक रह चुकी हैं। मौजूदा समय में आशा नौटियाल भाजपा महिला मोर्चे की अध्यक्ष हैं। उनके सामने कांग्रेस ने पूर्व विधायक मनोज रावत को उम्मीदवार बनाया है।

यह भी पढ़ें : केदारनाथ उपचुनाव में बीजेपी को ‘आशा’ से आस, कांग्रेस को मनोज से उम्मीदें

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने 13 दावेदारों में से मनोज रावत पर भरोसा जताया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने उम्मीदवार का एलान किया था।

2017 में पहली बार विधायक बने थे मनोज रावत

मनोज रावत पहली बार 2017 में केदारनाथ सीट से विधायक चुने गए थे। इसके बाद उन्होंने दूसरी बार 2022 में भी चुनाव लड़ा, लेकिन इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें महज 12557 वोट मिले थे। वे तीसरे स्थान पर रहे थे।

यह भी पढ़ें : लालकुआं विधायक के कार्यक्रम में हंगामा, गाड़ी के आगे लेटे ग्रामीण


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

accident in mussoorie | car accident in mussoorie |
मसूरी में अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, युवती सहित तीन लोग घायल
asaduddin owaisi | kali sena chief swami anand swaroop | cm pushkar singh dhami |
ओवैसी के 15 मिनट वाले बयान पर साधु-संत नाराज, उन्हीं की भाषा में दिया जवाब
guru nanak jayanti | cm pushkar singh dhami |
धूमधाम से मनाई गई गुरु नानक देव की जयंती, मशहूर इतिहासकार ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
kedarnath byelection 2024 | cm pushkar singh dhami |
कांग्रेस ने दिल्ली केदारनाथ मंदिर मामले को दिया तूल तो तीर्थ पुरोहितों ने दिया जवाब
land mafia eye on dilaram state | mussoorie dilaram state |
भूमाफिया के हौसले बुलंद, दिलाराम स्टेट के गेट पर लगाया ताला, लोगों ने किया हंगामा
kartika purnima ganga snan | ganga snan | har ki pauri |
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु, जानिए आज के दिन का महत्व