श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की हालत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती

defense minister rajnath singh |

Rajnath Singh Health : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की हालत बुधवार देर रात अचानक बिगड़ गई। कमर दर्द की शिकायत के बाद रक्षा मंत्री को एम्स के प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया। न्यूरो सर्जन डॉ. अमोल रहेजा की देख-रेख में उनका इलाज चल रहा है। एम्स ने आधिकारिक तौर पर उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को फिलहाल डॉक्टरों के ऑब्जरवेशन में रखा गया है। AIIMS की मीडिया प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉक्टर रीमा दादा के मुताबिक, रक्षा मंत्री की हालत अब स्थिर है और उन्हें डॉक्टरों के फुल ऑब्जरवेशन में रखा गया है। उन्होंने ये भी बताया कि उनकी लगातार समय-समय पर जांच की जा रही है। राजनाथ सिंह (73) को आज सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया और वह पुराने निजी वार्ड में हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 10 जुलाई 2024 को अपना 73वां जन्मदिन मनाया था। देश के तमाम नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी थीं। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट कर उन्हें मंत्रिमंडल का एक मूल्यवान सहयोगी बताया था। उन्होंने कहा था, “एक ऐसे नेता, जिनका उनकी बुद्धिमत्ता के लिए व्यापक सम्मान है। कड़ी मेहनत और सेवा के प्रति प्रतिबद्धता के आधार पर वह सार्वजनिक जीवन में आगे बढ़े हैं। वह भारत के रक्षा तंत्र को मजबूत करने और हमारे देश को इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की अगुवाई कर रहे हैं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।”


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Priyanka Gandhi | Wayanad byelection |
Wayanad Byelection: प्रियंका गांधी ने खड़गे से की मुलाकात, इस दिन करेंगी नामांकन दाखिल
Congress rally in Nainital | cm pushkar singh dhami |
नैनीताल में कांग्रेस ने निकाली जनाक्रोश रैली, कुमाऊं कमिश्नरी का किया घेराव
Minister Ganesh Joshi | Trilok Singh Rawat |
तैराकी का कीर्तिमान स्थापित करने वाले पिता-पुत्र सम्मानित, कैबिनेट मंत्री ने खेल मंत्री से की बात
Congress leader Vikram Singh Negi | cm pushkar singh dhami |
धामी सरकार की गलत नीतियों के कारण केदारनाथ यात्रा हुई प्रभावित : विक्रम सिंह नेगी
Save Ancestral Land Campaign
टिहरी में ग्रामीणों ने की महापंचायत, पैतृक भूमि बचाओ अभियान किया शुरू
haridwar ganga mahotsav | cm pushkar singh dhami |
पहली बार हरिद्वार में होगा गंगा महोत्सव, एमडी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा