श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

करोड़ों के गहने, अरबों की प्रॉपर्टी, बेशुमार दौलत की मालकिन हैं मिसेज बच्चन

Jaya Bachchan | shreshth bharat

जितनी दौलत जुटाने के बाद लोग खुद को रईस समझने लगते हैं, उतनी कीमत के तो मिसेज बच्चन सिर्फ गहने पहनती हैं। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन की जिन्होंने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अपनी संपत्ति का खुलासा किया है। इसमे उन्होंने अपनी चल और अचल संपत्ति का पूरा ब्योरा दिया है।

जया बच्चन ने समाजवादी पार्टी की तरफ से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया है… इसी के तहत उन्होंने चुनाव आयोग के सामने अपनी संपत्ति का पूरा लेखा-जोखा पेश किया। SP के 3 उम्मीदवारों ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। समाजवादी पार्टी ने जया बच्चन, आलोक रंजन और रामजी लाल को अपना उम्मीदवार बनाया है। इनमें सबसे ज्यादा संपत्ति जया बच्चन के पास है, वो कुल मिलाकर 1500 कोरड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं। आलोक रंजन के पास 12 करोड़ तो वहीं रामजी लाल के पास दो करोड़ 20 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति है। 

चलिए अब आपको जया बच्चन की संपत्ति के बारे में विस्तार से बताते हैं। चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक 75 साल की जया बच्चन 1500 करोड़ से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति की मालकिन हैं। जया बच्चन और उनके पति अमिताभ बच्चन की कुल संपत्ति 1,578 करोड़ रुपए है। जया बच्‍चन और उनके पति के पास करीब 95 करोड़ रुपए के गहने हैं… इसमें जया बच्चन के पास 40 करोड़ 97 लाख रुपए और अमिताभ बच्चन के पास 54 करोड़ 77 करोड़ रुपए के आभूषण शामिल हैं… इसके अलावा अमिताभ बच्चन के पास 16 गाड़ियां हैं। इन गाड़ियों की कुल कीमत 17 करोड़ 66 लाख रुपये है, इनमें 2 मर्सिडीज और 1 रेंज रोवर शामिल है। हालांकि जया बच्चन के पास महज़ एक कार है जिसकी कीमत 9 लाख 82 हजार रुपए है।

जया बच्चन के पास 57 हजार 507 रुपए कैश है। उनके बैंक अकाउंट्स में 10 करोड़ 11 लाख 33 हजार 172 रुपए जमा हैं। तो वहीं उनके पति अमिताभ बच्चन के पास 12 लाख 75 हजार 446 रुपये कैश हैं। अमिताभ के बैंक खाते में 1 अरब 20 करोड़ 45 लाख 62 हजार 83 रुपए जमा हैं। जया बच्चन के पास 5 करोड़ रुपए से ज़्यादा की बेशकीमती घड़ियां हैं। लखनऊ में उनके पास कई बीघे का फार्म हाउस है। उनके पास मुंबई समेत कई शहरों में आलीशान घर हैं। इन घरों की कीमत भी अरबों रुपये है।  

जया बच्चन को समाजवादी पार्टी ने 2004 में राज्यसभा भेजा था। इस बार जया बच्चन पांचवीं बार राज्यसभा पहुंचेंगी। मिसिज बच्चन ने दौलत के मामले में बड़े-बड़े नेताओं को पीछे छोड़ दिया है। आलिशान घर से लेकर महंगे गहनों तक, लग्जरी घड़ियों से लेकर शानदार गाड़ियों तक जया बच्चन के पास बेशुमार दौलत है। जया बच्चन की इस अमीरी का पता शायद किसी को नहीं चलता, अगर नामांकन के दौरान चुनाव आयोग में उन्होंने हमफनामा नहीं दिया होता। इतनी ज्यादा प्रॉपर्टी के साथ मिसेज बच्चन एक लग्जरी लाइफ जी रही हैं। हालांकि जब भी वो कैमरे के सामने आती हैं उनका सादगी भरा अंदाज ही देखने को मिलता है। 


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Priyanka Gandhi | Wayanad byelection |
Wayanad Byelection: प्रियंका गांधी ने खड़गे से की मुलाकात, इस दिन करेंगी नामांकन दाखिल
Congress rally in Nainital | cm pushkar singh dhami |
नैनीताल में कांग्रेस ने निकाली जनाक्रोश रैली, कुमाऊं कमिश्नरी का किया घेराव
Minister Ganesh Joshi | Trilok Singh Rawat |
तैराकी का कीर्तिमान स्थापित करने वाले पिता-पुत्र सम्मानित, कैबिनेट मंत्री ने खेल मंत्री से की बात
Congress leader Vikram Singh Negi | cm pushkar singh dhami |
धामी सरकार की गलत नीतियों के कारण केदारनाथ यात्रा हुई प्रभावित : विक्रम सिंह नेगी
Save Ancestral Land Campaign
टिहरी में ग्रामीणों ने की महापंचायत, पैतृक भूमि बचाओ अभियान किया शुरू
haridwar ganga mahotsav | cm pushkar singh dhami |
पहली बार हरिद्वार में होगा गंगा महोत्सव, एमडी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा