श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

भाजपा नेता को पुलिसकर्मी ने जमकर पीटा, कार्यकर्ताओं ने ट्रांजिट कैंप का किया घेराव

रुद्रपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस पर भाजपा अनुसूचित मोर्चे के महामंत्री आनंद सागर को पीटने का आरोप लगाया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव भी किया।
Police beaten BJP leader

Police beaten BJP leader: रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में पुलिसकर्मियों पर भाजपा के एक पदाधिकारी को पीटने का आरोप लगा है। रविवार रात को भी दो पुलिसकर्मियों ने भाजपा अनुसूचित मोर्चे के महामंत्री आनंद सागर की लातों से जमकर पिटाई कर दी।

मारपीट की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस घटना के विरोध में रविवार शाम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने ट्रांजिट कैंप का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया।

भाजपा एससी मोर्चा के महामंत्री अनंत सागर शनिवार रात करीब 10 बजे ठाकुर नगर स्थित घर के पास खाना खाने के बाद बाहर टहल रहे थे। इस दौरान वहां दो पुलिसकर्मी गश्त पर आए और उन्हें इतनी रात में बाहर घूमने से मना किया और वहां से चले गए। इसके बाद अनंत सागर वहीं किसी से फोन पर बात करने लगे।

कुछ देर बाद पुलिसकर्मी वापस आए, तब वह फोन पर ही बात कर रहे थे। आरोप है कि पुलिसकर्मियों को उन्होंने अपना परिचय दिया, लेकिन पुलिसकर्मी उनके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि इस दौरान उन्हें जमीन में गिराकर उन्हें मारा गया।

भाजपा उत्तरी मंडल के अध्यक्ष धीरेश गुप्ता ने बताया कि पिछले दिनों पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के खिलाफ भाजपा विधायक शिव अरोरा ने थाने में जाकर पुलिसकर्मियों को लताड़ा था। उस दौरान जो भी कार्यकर्ता विधायक के साथ थाने में थे, पुलिस द्वारा अब उन कार्यकर्ताओं को टारगेट करके पीटा जा रहा है।

हल्द्वानी में बनेगा चिड़ियाघर, सेंट्रल जू अथॉरिटी से मिली मंजूरी


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Shri Ganga Sabha Investigation | Shri Ganga Sabha work |
श्री गंगा सभा के कार्यों की जांच के लिए ज्वॉइंट कमेटी गठित, डीएम को मिली थीं शिकायतें
sarkari naukri in uttarakhand
Sarkari Naukri: उत्तराखंड में 751 पदों पर होने जा रही भर्ती, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन
Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश