श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

14 साल की किशोरी के साथ 5 नाबालिगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

Girl Gang Raped By 5 Minors उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में धार्मिक आयोजन से वापस आ रही किशोरी के साथ पांच किशोरों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Girl Gang Raped By 5 Minors

Girl Gang Raped By 5 Minors: उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में एक 14 साल की किशोरी को पांच नाबालिगों ने अगवा कर लिया है। आरोप है कि लड़की को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। खटीमा में एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटित होने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।

पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि पीड़िता 13 अक्टूबर को ब्लॉक के एक गांव में हुए धार्मिक आयोजन में गई थी। इसी आयोजन में किशोरी को बाइक पर उसका सहपाठी किशोर मिला।

पीड़िता के पिता ने बताया कि जान पहचान होने के कारण उनकी बेटी किशोर के बाइक पर बैठ गई। किशोर उसकी पुत्री को जबरन गांव के एक बाग में ले गया। जहां पहले से ही उसके चार साथी मौजूद थे। पांचों ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

आरोपियों ने घटना की जानकारी देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। ऐसे में किशोरी ने घर पर कुछ भी नहीं बताया। इस बीच पांचों किशोर जब उसे और धमकाने लगे तो किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इस पर पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है।

दिनदहाड़े गोलियों से गूंजी हल्द्वानी, 5 युवकों को हिरासत में लिया गया


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kalagarh Tiger Reserve | cm pushkar singh dhami |
कालागढ़ टाइगर रिजर्व में टस्कर हाथी के हमले में फॉरेस्ट गार्ड घायल
Death Of Several Cows
रुड़की की एक गौशाला में 19 गायों की मौत, जांच की मांग
cabinet minister subodh uniyal
कैबिनेट बैठक में मंत्री सुबोध उनियाल की हालत बिगड़ी, दून अस्पताल में भर्ती
kedarnath dham temple yatra
केदारनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख 60 हजार के पार
Road Accident In Dehradun
सड़क हादसे में फूड डिलीवरी ब्वॉय की मौत, मिनी लोडर ने मारी थी टक्कर
Girl Gang Raped By 5 Minors
14 साल की किशोरी के साथ 5 नाबालिगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस