श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

टिहरी में तीन साल के मासूम को गुलदार ने बनाया अपना निवाला, झाड़ियों में मिला शव

उत्तराखंड में गुलदार का हमला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। टिहरी में गुलदार ने एक तीन साल के मासूम को अपना शिकार बनाया है। वन विभाग मामले की जांच कर रही है।
Leopard Killed Three Year Old Child

Leopard Killed Three Year Old Child: प्रदेश में गुलदार का हमला अभी जारी है। आए दिन गुलदार किसी न किसी बच्चे को अपना शिकार बना रहा है। ताजा मामला टिहरी के ग्राम पंचयात पूर्वाल का है, जहां घर के आंगन में खेल रहे 3 साल के बच्चे को गुलदार उठा ले गया और अपना निवाला बना लिया।

ग्रामीणों ने बच्चे की काफी खोजबीन की, ग्रामीणों को मासूम का शव 100 मीटर दूर झाड़ियों से बरामद हुआ। ग्राम प्रधान संजय तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा की राज, जिसकी उम्र तीन साल है, वह अपने भाई-बहनों के साथ आंगन में खेल रहा था। वह खेलते-खेलते घर के पीछे चला गया। तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने बच्चे पर हमला कर दिया और उसे उठाकर ले गया।

उसकी मां बच्चे को काफी देर से खोज रही थी। बच्चे के न मिलने पर उसने आस-पास के लोगों से बताया, जिसके बाद आसपास के लोग भी वहां आ गए। लोगों ने भी खोजबीन शुरू कर दी।

लोगों ने जब खोजबीन शुरू की तो देखा कि घर के पीछे के रास्ते में खून के धब्बे थे। काफी खोजबीन के बाद डान गेरा तोक में झाड़ियों में बच्चे का खून से लथपथ शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी है। रेंजर आशीष नौटियाल ने बताया की वन विभाग की टीम मोके पर पहुंच गई है और जांच की जा रही है।

Uttarakhand: आज बदलेगा मौसम, पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में हो सकती है बारिश


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

accident in mussoorie | car accident in mussoorie |
मसूरी में अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, युवती सहित तीन लोग घायल
asaduddin owaisi | kali sena chief swami anand swaroop | cm pushkar singh dhami |
ओवैसी के 15 मिनट वाले बयान पर साधु-संत नाराज, उन्हीं की भाषा में दिया जवाब
guru nanak jayanti | cm pushkar singh dhami |
धूमधाम से मनाई गई गुरु नानक देव की जयंती, मशहूर इतिहासकार ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
kedarnath byelection 2024 | cm pushkar singh dhami |
कांग्रेस ने दिल्ली केदारनाथ मंदिर मामले को दिया तूल तो तीर्थ पुरोहितों ने दिया जवाब
land mafia eye on dilaram state | mussoorie dilaram state |
भूमाफिया के हौसले बुलंद, दिलाराम स्टेट के गेट पर लगाया ताला, लोगों ने किया हंगामा
kartika purnima ganga snan | ganga snan | har ki pauri |
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु, जानिए आज के दिन का महत्व