श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

गढ़वाल मंडल को मानसून से पहुंचा काफी नुकसान, बने 46 नए डेंजर जोन 

Garhwal Division Landslide Zone: गढ़वाल मंडल के 6 जिलों में मानसून सीजन के दौरान कुल 46 नए डेंजर जोन बन गए हैं। इससे खतरा पैदा हो गया है।
Garhwal Division Landslide Zone

Garhwal Division: गढ़वाल मंडल को मानसून से काफी नुकसान पहुंचा है। चारधाम और इससे जुड़े लिंक मार्गों पर 46 नए लैंडस्लाइड जोन बन गए हैं। इससे यहां से गुजरने वाले यात्रियों के लिए खतरा पैदा हो गया है। बारिश न होने के बावजूद यहां से पत्थर और मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है। 

चमोली में सबसे ज्यादा डेंजर जोन

गढ़वाल रेंज के आईजी करन सिंह नगन्याल ने स्लाइड जोन की लिस्ट तैयार करवाई है। इस लिस्ट को शासन को भेजा गया है। चमोली में 15, उत्तरकाशी में 13 और पौड़ी गढ़वाल में 9 डेंजर जोन हैं।

6 जिलों में बने 46 लैंडस्लाइड जोन

आईजी ने कहा कि मानसून सीजन के दौरान गढ़वाल के 6 जिलों में 46 नए स्लाइड जोन बन गए हैं। यहां ट्रैफिक के संचालन के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके साथ ही, लैंडस्लाइड जोन वाले स्थानों पर मशीनों के जरिए सुधार किया जा रहा है।

लैंडस्लाइड जोन उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित हैं। इसके अलावा, राजधानी देहरादून में भी लैंडस्लाइड जोन बन गए हैं। 


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Hemkund Sahib Doors Closed
Chamoli: हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद
Father Son Arrested In Theft Case
रुड़की में हुई 8 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, बाप-बेटे निकले चोर
Garhwal Division Landslide Zone
गढ़वाल मंडल को मानसून से पहुंचा काफी नुकसान, बने 46 नए डेंजर जोन 
India Women vs Sri Lanka Women
IND vs SL: श्रीलंका को हराकर भारत ने सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें रखी बरकरार
Minor Girl Raped
थराली में नाबालिग से दुष्कर्म, फिर वीडियो किया वायरल; पुलिस ने किया गिरफ्तार
ratan tata
रतन टाटा का उत्तराखंड से था खास कनेक्शन, इस प्लांट में बनकर तैयार हुई नैनो कार