श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

देहरादून वासियों ने 43 करोड रुपए जमा किया हाउस टैक्स

Nagar Nigam Dehradun| House Tax| Shreshth Bharat

नगर निगम ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में हाउस टैक्स जमा करने का 60 करोड रुपए का लक्ष्य रखा था। फरवरी के पहले सप्ताह का 43 करोड रुपए का आवासीय और व्यवसायिक टैक्स नगर निगम वसूल चुका है। इसके अलावा जो भी ₹500000 से ऊपर के बकायेदार हैं, उनको नगर निगम ने नोटिस भेजना शुरू कर दिया है।

नगर निगम में वर्तमान में करीब 1,12,000 हाउस टैक्स दाता हैं इनमें से करीब 90,000 आवासीय जबकि 22,000 व्यावसायिक टैक्स देते हैं, पहले नगर निगम  बमुश्किल 25 से 30 करोड रुपए का हाउस टैक्स वसूल पाता था। उन्होंने बताया कि पिछले साल से यह आंकड़ा 50 करोड रुपए से अधिक पहुंच रहा है।

पिछले साल नगर निगम की ओर से 50 करोड रुपए के लक्ष्य के मुकाबले 52 करोड रुपए हाउस टैक्स वसूला गया था। वर्तमान में भी 6 फरवरी तक नगर निगम में 43 करोड रुपए हाउस टैक्स वसूला गया है। तकरीबन 50,000 लोग अपना व्यावसायिक और आवासीय टैक्स जमा कर चुके हैं। धर्मेश पटोली ने बताया कि लोग हाउस टैक्स को ऑनलाइन माध्यम से भी जमा कर सकते हैं, और जिसका लोग घर बैठे लाभ भी कमा रहे हैं। जिन पर ₹5,00,000 से अधिक का टैक्स बकाया है उनको नोटिस नगर निगम के द्वारा निरंतर भेजे जा रहे हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Priyanka Gandhi | Wayanad byelection |
Wayanad Byelection: प्रियंका गांधी ने खड़गे से की मुलाकात, इस दिन करेंगी नामांकन दाखिल
Congress rally in Nainital | cm pushkar singh dhami |
नैनीताल में कांग्रेस ने निकाली जनाक्रोश रैली, कुमाऊं कमिश्नरी का किया घेराव
Minister Ganesh Joshi | Trilok Singh Rawat |
तैराकी का कीर्तिमान स्थापित करने वाले पिता-पुत्र सम्मानित, कैबिनेट मंत्री ने खेल मंत्री से की बात
Congress leader Vikram Singh Negi | cm pushkar singh dhami |
धामी सरकार की गलत नीतियों के कारण केदारनाथ यात्रा हुई प्रभावित : विक्रम सिंह नेगी
Save Ancestral Land Campaign
टिहरी में ग्रामीणों ने की महापंचायत, पैतृक भूमि बचाओ अभियान किया शुरू
haridwar ganga mahotsav | cm pushkar singh dhami |
पहली बार हरिद्वार में होगा गंगा महोत्सव, एमडी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा