श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Badrinath Highway: बदरीनाथ हाईवे पर हुआ हादसा, सवारियों से भरा वाहन पलटा

Road Accident On Badrinath Highway

Road Accident On Badrinath Highway: बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मारवाड़ी के निकट आज दोपहर करीब 12.15 बजे एक वाहन (बोलेरो कैंपर) ऊपर की सड़क से नीचे की सड़क पर गिरकर पलट गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में 7 लोग सवार बताए जा रहे हैं। जिसमें से गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को जोशीमठ अस्पताल भेजा गया है। वाहन जोशीमठ की तरफ जा रहा था।

अनियंत्रित होकर पलटा बोलेरो कैंपर

मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर के समय एक बोलेरो कैंपर जोशीमठ की तरफ जा रहा था। बोलेरो कैंपर जैसे ही मारवाड़ी के निकट पहुंचा तो वह अनियंत्रित होकर पलट गया। उपर की सड़क से नीचे गिरे बोलेरो कैंपर में 7 लोग सवार थे। जिनमें से 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि 4 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला।

हाईवे पर लगा जाम

घायलों को उपचार के लिए जोशीमठ भेजा गया। वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से हाईवे पर जाम लग गया। कुछ देर बार दुर्घटनाग्रस्त वाहन को BRO ने जेसीबी मशीन के जरिए सड़क से हटाया। जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से चल सका।
बता दें इन दिनों बारिश का सीजन चल रहा है। जिसके कारण उत्तराखंड में भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। ऐसे में सभी से सावधानी पूर्वक सड़क पर चलने की अपील प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।

Haldwani: बारिश के बाद उफान पर देवखड़ी नाला, बहते-बहते बची कारें


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए