श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Udham Singh Nagar: दंपती को न्याय दिलाने के लिए थाने में धरने पर बैठे विधायक

BJP MLA Arvind Pandey गदरपुर में एक मजदूर दंपती को उसकी मजदूरी दिलाने के लिए भाजपा विधायक अरविंद पाण्डेय थाने में धरने पर बैठ गए। कुछ समय बाद उन्होंने धरना समाप्त किया।
BJP MLA Arvind Pandey

BJP MLA Arvind Pandey: गदरपुर में एक दंपती को काम करने के बाद मजदूरी न दिए जाने का मामला सामने आया। मजदूरों को मजदूरी न दिए जाने के विरोध में भाजपा विधायक अरविंद पाण्डेय थाने में सांकेतिक धरने पर बैठ गए। कुछ समय बाद जब मजदूरों को मजदूरी का भुगतान किया गया, तब विधायक ने धरना समाप्त किया।

गिरधरनगर निवासी सोमपाल और उसकी पत्नी सोनाली के साथ सोमवार को भाजपा विधायक थाने पहुंचे। वहां दंपती ने बताया कि उन्होंने गिरधरनगर निवासी सचिन के साथ मिलकर बलरामनगर निवासी हरीश गुंबर नामक व्यक्ति की 15 एकड़ कृषि भूमि के चौथे हिस्से में धान के फसल की बुआई की थी।

जब फसल पककर तैयार हो गई तो हरीश गुंबर ने उनको हिस्सा देने से मना कर दिया। मजदूर दंपती ने विधायक अरविंद पाण्डेय को इसकी जानकारी दी। सोमवार को विधायक दंपती के साथ थाने पहुंचे और सांकेतिक धरने पर बैठ गए।

इस बीच खेत के मालिक हरीश गुंबर पूर्व सांसद प्रतिनिधि भीम ठुकराल के साथ थाने पहुंचे और दंपती को मजदूरी का मेहनताना दिया। इसके बाद विधायक ने धरना खत्म कर दिया।

थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि सोमपाल को रुपये सौंपने के बाद विधायक और उनके समर्थकों ने धरना समाप्त कर दिया।

JE और रोजगार सेवकों के रिक्त पदों पर जल्द हो नियुक्ति, मंत्री ने दिए निर्देश 


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

firing in haldwani | uttarakhand crime news |
दिनदहाड़े गोलियों से गूंजी हल्द्वानी, 5 युवकों को हिरासत में लिया गया
Kotdwar Road Accident news
Accident: पौड़ी के बीरोंखाल में पिकअप वाहन खाई में गिरा, तीन की मौत; चार घायल
Akhil Bharatiya Akhara Parishad | MP CM Mohan Yadav |
एमपी सीएम के निर्णय का अखाड़ा परिषद ने किया स्वागत, कहा- उज्जैन में शिक्षा क्षेत्र में करेंगे कार्य
crpf schools | crpf fraud email |
तीन CRPF स्कूलों को बम से उड़ाने की दी धमकी, सीआरपीएफ को मिला था ईमेल
Roorkee Girl Rape Case
रुड़की में चचेरा भाई 6 माह से कर रहा था दुष्कर्म, डॉक्टर ने खोला राज
mahakumbh 2025 | cm yogi adityanath |
Mahakumbh 2025: यूपी रोडवेज ने प्रचार के लिए अपनाया अनोखा तरीका, भक्तों का सफर होगा आसान